सरकारी स्कूलों में अब अमेरिका, जापान जैसी पढ़ाई
विश्व स्तर की शिक्षा-दिल्ली सरकार ने किया अंतरराष्ट्रीय बोर्ड से करार, 30 स्कूलों से शुरू होगी व्यवस्था
राजधानी के सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को अब अमेरिका और जापान की तर्ज पर अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा मिलेगी. दिल्ली सरकार इसके लिए आईबी बोर्ड के साथ करार किया है.
दिल्ली बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन से जुड़े 30 सरकारी स्कूलों को आईबी बोर्ड के साथ जोड़ा जाएगा. स्कूलों के प्रमुखों और शिक्षकों को आईबी के विशेषज्ञ वैश्विक मानकों के हिसाब से प्रशिक्षित करेंगे. स्कूलों में बच्चों के मूल्यांकन का मानक भी आईबी ही तय करेगा. विदेशी विशेषज्ञ नियमित तौर पर स्कूलों की कार्यप्रणाली का निरीक्षण करेंगे इसका फायदा इन 30 सरकारी स्कूलों के लगभग 1500 विद्यार्थियों को होगा. दिल्ली सचिवालय में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में दिल्ली शिक्षा बोर्ड का इंटरनेशनल बोर्ड के साथ करार हुआ.

