Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, August 12, 2021

अध्यापक के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट

 प्रयागराज। कटरा की रहने वाली एक प्रतियोगी छात्रा ने अपने पुराने दोस्त के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवती का आरोप है कि युवक ने शादी का वादा कर प्रतियोगी उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, युवक ने

 



छात्रवृत्ति के करीब चार लाख रुपये भी हड़प लिए। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। बिहार के मुजफ्फरपुर की रहने वाली युवती कटरा में रहकर पिछले कई सालों से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है। कुछ साल पहले उसकी मुलाकात गौरव तिवारी निवासी प्रतापगढ़ से हुईं। गौरव भी यहां रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। छात्रा और गौरव में दोस्ती हो गई। गौरव ने शादी का वादा किया। एक दिन गौरव उसे एक मंदिर में ले गया और उसकी मांग में सिंदूर भर दिया। छात्रा का आरोप है कि इसके बाद गौरव ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। छात्रा को छात्रवृत्ति मिलती थी। गौरव ने धीरे-धीर उसके करीब चार लाख रुपये भी ले लिए। संवाद 



अध्यापक के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link