Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, August 1, 2021

मोहल्ला क्लास के दौरान अभद्रता होने से शिक्षकों में रोष

 बिजनौर। गांव बेगराजपुर में शुक्रवार को शिक्षिकाओं के मोहल्ला क्लास के दौरान अभद्रता होने से शिक्षकों में रोष है। शिक्षिकाओं ने खंड शिक्षा अधिकारी की मांगपत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

मोहल्ला क्लास के दौरान अभद्रता होने से शिक्षकों में रोष


विकास क्षेत्र आकू के प्राथमिक विद्यालय बेगराजपुर द्वितीय की शिक्षिकाएं व शिक्षक शुक्रवार को गांव में मोहल्ला की क्लास लेने गए थे क्लास के बाद गांव के एक व्यक्ति ने शिक्षिकाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया। इस मामले से शिक्षकों में रोष है। शिक्षिका ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी सुभाष चंद्र को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। दूसरी ओर उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री प्रशांत सिंह ने बताया कि मोहल्ला क्लास में हो रही अभद्रता को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी सुभाष चंद्र ने बताया कि शिक्षिकाओं के साथ में प्रकरण के मामले को बीएसए से अवगत कराया जाएगा।

मोहल्ला क्लास के दौरान अभद्रता होने से शिक्षकों में रोष Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link