Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, September 5, 2021

17 शिक्षकों को मिलेगा राज्य व सीएम अध्यापक पुरस्कार

 लखनऊ : उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्य अध्यापक व मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार के लिए चयनित किए गए माध्यमिक स्कूलों के 17 शिक्षकों का इंतजार रविवार को खत्म हो जाएगा। इन्हें पुरस्कार के लिए चयनित होने के बाद करीब एक वर्ष इसे पाने का इंतजार करना पड़ा। बीते साल पांच सितंबर 2020 को कोरोना के कारण सम्मान समारोह आयोजित नहीं हो पाया था। अब शिक्षक दिवस पर माध्यमिक शिक्षा विभाग इन्हें सम्मानित करेगा। यही नहीं हर जिले में बेसिक शिक्षा, उच्च शिक्षा व प्राविधिक शिक्षा के 230 शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा।



राज्य अध्यापक पुरस्कार पाने वाले नौ शिक्षकों में बख्शी का तालाब इंटर कालेज लखनऊ के प्रवक्ता कृष्ण कुमार शुक्ला का नाम शामिल है। वहीं सीएम अध्यापक पुरस्कार से जिन आठ शिक्षकों को नवाजा जाएगा उनमें लखनऊ पब्लिक कालेज के प्रधानाचार्य ज्ञानेंद्र कुमार का भी नाम शामिल है।

17 शिक्षकों को मिलेगा राज्य व सीएम अध्यापक पुरस्कार Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link