Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, September 5, 2021

TGT शिक्षक भर्ती मामले में अभ्यर्थियों के साथ परिजन भी मैदान में, चयन बोर्ड पर जारी रहा प्रदर्शन

 प्रयागराज उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड पर चयनित अभ्यर्थियों के क्रमिक अनशन में अब परिजन भी मैदान में आ गए हैं। चौथे दिन शनिवार को 85 वर्षीय रिटायर्ड फौजी दीनानाथ यादव भी पोती के साथ प्रदर्शन में शामिल हुए। उनकी पोती टीजीटी में चयनित हैं। चौथे दिन भी चयन बोर्ड की ओर से कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने चेतावनी दी है कि जब तक विद्यालय आवंटन नहीं होगा, वे चयन बोर्ड से नहीं हटेंगे।



क्रमिक अनशन में मोर्चा अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह ने कहा कि एक ओर उत्तर प्रदेश सरकार शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित कर रही है वहीं

चयन बोर्ड टीजीटी 2016 के सामाजिक विज्ञान और कला के चयनित अभ्यर्थियों को विद्यालय आवंटित करने के लिए 3 घंटे का समय भी नहीं निकाल पा रहा है। चयनित प्रतियोगियों की पीड़ा सुनने वाला कोई नहीं है। संजीव नारायन ने कहा कि जब सभी विषय की एक साथ परीक्षा हो सकती है तो एक साथ विद्यालय आवंटन और नियुक्ति पत्र क्यों नहीं दिया जाता है। चयनितों ने शिक्षक विधायक सुरेश त्रिपाठी से मिलकर सहयोग मांगा प्रदर्शन में सुनील कुमार, संजीव कुमार, जयदेव पटेल, प्रमोद कुमार पाल आदि मौजूद रहे।


TGT शिक्षक भर्ती मामले में अभ्यर्थियों के साथ परिजन भी मैदान में, चयन बोर्ड पर जारी रहा प्रदर्शन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link