Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, September 5, 2021

शिकायत पर नाराज शिक्षक ने की मारपीट

 स्कूल से शिक्षक के लगातार गायब रहने की शिकायत करना प्रधानाध्यापिका को महंगा पड़ गया।


शिकायत से नाराज शिक्षक शनिवार को विद्यालय पहुंच कर प्रधानाध्यापिका व शिक्षकों से गाली गलौज व मारपीट करने लगा। विद्यालय में शिक्षक के उत्पात को देख ग्रामीणों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। ग्रामीणों ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया।




वहीं आक्रोशित शिक्षकों ने बीएसए को मामले की जानकारी देकर उक्त शिक्षक पर कार्रवाई करने की मांग की कार्रवाई न होने पर शिक्षको ने विद्यालय बंद रखने की दी चेतावनी है। शिक्षा क्षेत्र अजमतगढ़ के कम्पोजिट विद्यालय छपरा सुल्तानपुर द्वितीय ने सात शिक्षक व दो शिक्षामित्र समेत एक प्रधानाध्यापिका की तैनाती है। इनमें शिक्षक विजय कुमार सिंह आये दिन विद्यालय से गायब रहते है जिसकी शिकायत प्रधानाध्यापिका रीता देवी ने बीईओ को दी थी। बीईओ द्वारा उक्त शिक्षक से विद्यालय से गायब रहने का स्पष्टीकरण मांगा गया है। नाराज शिक्षक शनिवार को विद्यालय पर पहुंच कर प्रधानाध्यापिका रीता देवी व विद्यालय के अन्य शिक्षकों से गाली गलौज देते हुए मार-पीट करने लगा।


वहीं इस मामले को लेकर प्रधानाध्यापिका रीता देवी व स्टाफ द्वारा बीईओ व बीएसए को लिखित शिकायत देकर शिक्षक विजय कुमार सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कार्रवाई होने तक विद्यालय बंद रखने की चेतावनी दी है।



विद्यालय की प्रधानाध्यापिका आये दिन उनको प्रताडित करती रहती है। विद्यालय पहुंचने पर अध्यापक उपस्थित पंजिका नहीं दे रही थी। इसकी सूचना बीईओ को भी दी थी। लेकिन मामले का संज्ञान उनके द्वारा नहीं लिया गया। आज भी उनको हस्ताक्षर करने के लिए रजिस्टर नही दिया जा रहा था। गाली गलौज व मारपीट करने का आरोप गलत है।

विजय कुमार सिंह, शिक्षक

शिकायत पर नाराज शिक्षक ने की मारपीट Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link