Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, September 7, 2021

शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता व वैश्विक चुनौतियों पर मंथन

 प्रयागराज : भारतीय जीवन बीमा निगम के प्रथम श्रेणी अधिकारियों के संगठन नेशनल आर्गनाइजेशन आफ इंश्योरेंस आफिसर ने शिक्षाविदों को सम्मानित किया। इसमें गौरी पाठशाला इंटर कालेज की प्रधानाचार्य डा. विभा पांडेय, डा. मुरार जी त्रिपाठी, शिवकुमार राय को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।



सिविल लाइंस में हुए इस आयोजन में वर्तमान शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता और वैश्विक चुनौतियों पर मंथन किया गया। सभी ने एक स्वर से नई शिक्षानीति को सराहा। कहा कि यह विद्यार्थियों को अपनी जड़ों से जोड़ने में सहायक होगी। इससे रोजगार के भी अवसर बढ़ाने में मदद मिलेगी। इस दौरान संगठन के मंडल सचिव आलोक मालवीय, चंद्र प्रकाश पांडेय, मीतेश पांडेय, सुनील त्रिवेदी, रवि श्रीवास्तव, अपर्णा मालवीय आदि मौजूद रहीं।

शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता व वैश्विक चुनौतियों पर मंथन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link