बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत हजारो शिक्षकों द्वारा अंतर्जनपदीय स्थानांतरण की मांग को दिनांक 5 सितंबर 2021 को शिक्षक दिवस के अवसर पर Twitter के माध्यम से (#बेसिक_ अंतर्जनपदीय_स्थानांतरण ) एवं (#aspirationaldistricttransfer )पर अपने परिवारजनों एवं छोटे छोटे बच्चो से दूर रहकर शिक्षण कार्य कर रहे है तथा वही आकांक्षी जनपदो के शिक्षको का 02.बार ऑन लाईन अन्तर्जनपदीय स्थानान्तरण आवेदन के पश्चात भी उनका स्थानान्तरण नहीं किया गया और अपने परिवार से दूर रहने की पीड़ा को बताया कि उनके बुजर्ग माता पिता बीमार रहते है.
जिस वक्त उन्हे हमारी ज्यादा जरूरत है हम 500-600 किमी दूर है वही महिलाओं ने अपने छोटे छोटे बच्चे लेकर सैकडो किमी स्कूल आना जाना पड़ता है और परिवार से दूर रहने के कारण मानसिक तनाव में रहती है अपनी पीड़ा को माननीय मुख्यमंत्री जी तथा माननीय श्री सतीश चन्द्र द्विवेदी, बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) से अन्तर्जनपदीय स्थानांतरण की मांग को रखा गया। जिस पर NMOPS के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री विजय कुमार बंधु जी द्वारा समर्थन दिया गया तथा Twitter पर माननीय मुख्यमंत्री जी से शिक्षको को हो रही परेशानियों के द्वष्टिगत अन्तर्जनपदीय स्थानान्तरण किये जाने की मांग रखी तथा साथ ही राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश महामंत्री माननीय श्री अतुल मिश्रा जी द्वारा भी शिक्षको के अन्तर्जनपदीय स्थानान्तरण किये जाये उस पर अपना समर्थन प्रदान किया गया कि कई वर्षो से अपने परिवार से सैकड़ो किमी दूर रहकर शिक्षण कार्य कर रहे है ।
शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षको के अपने मासूम बच्चो एवं परिवारजनो से दूर रहने के दर्द को सुने और उत्तर प्रदेश के 8 आकांक्षी जनपदो एवं अन्य जनपदों में कार्यरत समस्त शिक्षकों का अंतर्जनपदीय स्थानांतरण चुनावी वर्ष 2022 से पूर्व शासनादेश जारी करके किया जाए।


