Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, September 7, 2021

शिक्षक नेता से घूस लेते रंगे हाथ दबोचे बीईओ निलंबित

 प्रतापगढ़: शिक्षक नेता प्रभाकर प्रताप सिंह से ₹10000 घूस लेते दबोचे गए खंड शिक्षा अधिकारी रामशंकर को निलंबित कर दिया गया है। बीएसए की रिपोर्ट पर शिक्षा निदेशक ने यह कार्रवाई की है।



बेसिक शिक्षा विभाग के सदर ब्लाक में तैनात रहे खंड शिक्षा अधिकारी राम शंकर को ₹10000 घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया था। विजिलेंस टीम गिरफ्तारी के बाद नगर कोतवाली में लिखा पढ़ी कर उन्हें अपने साथ प्रयागराज ले गई। प्रभारी बीएसए सुधीर कुमार सिंह ने पूरे मामले में शिक्षा निदेशक को अवगत कराते हुए उनके निलंबन की संस्तुति की थी। शिक्षा निदेशक ने आरोपी खंड शिक्षा अधिकारी को निलंबित कर दिया है हालांकि प्रभारी बीएसए ने अभी सदर ब्लॉक का प्रभार किसी को नहीं दिया है

शिक्षक नेता से घूस लेते रंगे हाथ दबोचे बीईओ निलंबित Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link