Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, November 18, 2021

69k bharti : 69000 शिक्षक भर्ती में 04 माह के इंतजार के बाद आज शिक्षकों की स्कूलों में होगी तैनाती

 हाथरस

बेसिक शिक्षा विभाग में 69000 सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया के रिक्त पदों पर तृतीय चरण में चयनित अभ्यर्थियों को आज स्कूलों का आवंटन होगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) कार्यालय से ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत 58 अभ्यर्थियों को स्कूलों में तैनाती दी जाएगी। संबंधित अभ्यर्थी को सुबह 10 बजे बीएसए दफ्तर में उपस्थित होने के लिए कहा गया है।




69,000 सहायक अध्यापक भर्ती के तहत रिक्त पदों पर तीसरे चरण में प्रदेश में चयनित 6,696 अभ्यर्थियों में से अपने जिले में 58 अभ्यर्थियों का चयन हुआ था। इनको पिछले करीब चार महीने से स्कूल आवंटन का इंतजार था। आज उनका इंतजार समाप्त हो जाएगा। नवनियुक्त शिक्षक-शिक्षिकाओं को विद्यालय आवंटन बृहस्पतिवार को बीएसए कार्यालय में ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से सुबह 10 बजे किया जाएगा।


बीएसए शाहीन ने बताया कि शिक्षक-शिक्षिकाएं विद्यालय आवंटन के विकल्प के लिए निर्धारित स्थल पर उपस्थित हों, अन्यथा संबंधित शिक्षक-शिक्षिकाओं को अनुपस्थित दर्शाकर विद्यालय का आवंटन नहीं किया जाएगा। इसके लिए वह स्वयं जिम्मेदार होंगे। विद्यालय आवंटन के समय कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए मास्क एवं सैनिटाइजर का उपयोग करना जरूरी होगा। 


69k bharti : 69000 शिक्षक भर्ती में 04 माह के इंतजार के बाद आज शिक्षकों की स्कूलों में होगी तैनाती Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link