Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, November 23, 2021

बेसिक शिक्षा के अधिकारी पदोन्नति समेत निलम्बन बहाली व अन्य मांगों को लेकर बैठे आमरण अनशन पर

 लखनऊ। बेसिक शिक्षा के अधिकारी पदोन्नति समेत निलम्बन बहाली, नियमित वेतन और अन्य मांगों को लेकर निदेशालय पर आमरण अनशन पर बैठ गए। यूपी एजुकेशन मिनिस्ट्रियल ऑफिसर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विवेक यादव ने कहा कि दो वर्षों से एसोसिएशन अपनी मांगे रख रहा है। यदि मांगे नहीं मानी गई कामकाज ठप कर दिया जाएगा।



विवेक यादव ने कहा कि इससे पहले अगस्त में काली पट्टी बांधकर विरोध जताया था। माध्यमिक शिक्षा निदेशक लखनऊ से राजकीय कर्मचारियों के रिक्त पदों पर पदोन्नति, पदस्थापन, निजी व्यय पर स्थानांतरण, तीन महीने से अधिक समय से निलम्बित कर्मचारियों की निलम्बन बहाली, नियमित वेतन समेत अन्य भुगतान समय पर करवाने संबंधी मांग रखी जा चुकी हैं। वर्तमान में पदेान्नति कोटे के प्रशासनिक अधिकारी के 62, प्रधान सहायक के 200, वैयक्तिक सहायक ग्रेड 2 के 37, ग्रेड एक के 48 पद वर्षों से खाली हैं। उन्होंने कहा कि 16 सितम्बर को हुई वार्ता के क्रम में अपर शिक्षा निदेशक ने कुछ प्रकरणों का निस्तारण तीन दिन में, कुछ का सात दिन और आज प्रकरणों का निस्तारण अक्तूबर में किया गया। मगर अधिकांश प्रकरण आज भी लम्बित हैं। प्रदेश मंत्री राजेश श्रीवास्तव ने कहा कि 2019 में पदोन्नति प्राप्त कर्मचारियों का पदस्थापन दो वर्षों में न किए जाने, रिक्त पदों पर एक भी पदोन्नति न किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। धरने में राघवेन्द्र प्रताप सिंह, राम नारायण पति त्रिपाठी, नवनीत पाठक मौजूद रहे।

बेसिक शिक्षा के अधिकारी पदोन्नति समेत निलम्बन बहाली व अन्य मांगों को लेकर बैठे आमरण अनशन पर Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link