Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, November 23, 2021

बीएलओ बने शिक्षकों से एप डाउनलोड के बहाने ठगी

 रामपुर:- 


साइबर लुटेरों ने ठगी करने का नया फंडा निकाला है, अब उन्होंने बीएलओ बने शिक्षकों को अपना शिकार बनाना शुरू कर दिया है। दो शिक्षिकाओं को फोन कर एप डाउनलोड करने के बहाने उनके खाते से 33 हजार रुपये निकाल लिए। खाते से रकम निकलने का मैसेज आने पर शिक्षिकाओं के होश उड़ गए।



साइबर लुटेरे लोगों को ठगने के लिए नए-नए तरीके ईजाद कर रहे हैं। कभी बैंक कर्मी तो कभी मित्र बनकर एक झटके में लोगों के खाते से मोटी रकम निकाल लेते हैं। साइबर क्राइम का कुछ ऐसा ही मामला दो दिनों में रामपुर में नजर आया। इस दफा लुटेरे उन शिक्षकों को निशाना बना रहे हैं जो हाल में बीएलओ बने हैं। ठगी का शिकार हुई शिक्षिका सिविल लाइंस शिव विहार निवासी चंद्रेश सिंह ने बताया कि उनके मोबाइन पर दो दिन पहले एक काल आई। फोन करने वाले ने खुद को तहसील कर्मी बताते हुए मतदाता सूची के संबंध में कुछ जानकारी मांगी। इसके बाद फोन करने वाले ने एनी डेस्क एप डाउनलोड करने को कहा। शिक्षिका के अनुसार यह एप डाउन लोड करने के बाद दो बार में उनके खाते से करीब 23 हजार रुपए निकाल लिए गए। मैसेज आने पर उनके होश उड़ गए। इसी तरह शिक्षिका कंचन ने बताया कि उनके पास भी फोन आया। एप डाउनलोड करने के बाद उनके खाते से 10 हजार रुपए निकल गए। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने एप डाउनलोड करने से इंकार किया तो फोन करने वाले ने विभागीय कार्रवाई की भी धमकी दी थी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री आनंद प्रकाश गुप्ता ने बताया कि दोनों मामलों में सिविल लाइंस कोतवाली में तहरीर दे दी गई है।

बीएलओ बने शिक्षकों से एप डाउनलोड के बहाने ठगी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link