Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, November 23, 2021

TGT-PGT NEWS-पहले 2011 का परिणाम फिर आएगा वर्ष 2013 का नंबर, प्रधानाचार्य पद की दोनों भर्तियों को जल्द पूरा कराएगा चयन बोर्ड

 प्रयागराज प्रवक्ता संवर्ग (पीजीटी) और प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) - 2021 भर्ती परीक्षा पूरी कराने के बाद उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड का जोर रुकी भर्ती परीक्षाएं पूरी कराने पर है। इस कड़ी में वर्ष 2011 की प्रधानाचार्य भर्ती के रुके छह मंडलों का चयन परिणाम पुराने साक्षात्कार के आधार पर जारी करने का निर्णय चयन बोर्ड कर चुका है। परिणाम घोषित करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। इसके बाद प्रधानाचार्य के 599 पदों की 2013 की भर्ती के लिए साक्षात्कार शुरू कराए जाएंगे। दिसंबर अंत तक या जनवरी के शुरू में साक्षात्कार प्रारंभ कराए जा सकते हैं।



उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने प्रदेश के एडेड के माध्यमिक विद्यालयों में 599 प्रधानाचार्यों की भर्ती के लिए वर्ष 2013 में विज्ञापन निकाला था इसके लिए आनलाइन आवेदन लिए गए। करीब 25 हजार आवेदन चयन बोर्ड को प्राप्त हुए थे। इसके बाद से भर्ती की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी। चयन बोर्ड की इस लेटलतीफी का परिणाम यह हुआ कि आवेदन करने वाले कई शिक्षक बिना प्रधानाचार्य बने ही सेवानिवृत्त हो गए। यह भर्ती न होने पर कुछ अभ्यर्थियों ने हाई कोर्ट में याचिका लगाई है। इधर, चयन बोर्ड ने वर्ष 2011 के के प्रधानाचार्य भर्ती का परिणाम घोषित करने की तैयारी शुरू कर दी है। चयन बोर्ड के उप सचिव नवल किशोर के मुताबिक रुकी भर्तियों को जल्द पूरी कराया जाएगा। वर्ष 2011 के छह मंडलों के प्रधानाचार्य भर्ती का परिणाम जल्द घोषित करने के बाद वर्ष 2013 की प्रधानाचार्य भर्ती को तेजी से पूरा कराया जाएगा। साक्षात्कार के माध्यम से यह भर्ती की जाएगी। एक पद के सापेक्ष सात आवेदक साक्षात्कार के लिए बुलाए जाएंगे, जिसमें उस विद्यालय के दो वरिष्ठ शिक्षक भी होंगे, जहां का अधियाचन होगा।


वर्ष 2011 के लिए बोर्ड सदस्यों को दी गई जिम्मेदारी


प्रयागराज : चयन बोर्ड ने वर्ष 2011 की प्रधानाचार्य भर्ती के शेष बचे छह मंडलों गोरखपुर, मुरादाबाद, चित्रकूट, बस्ती, मेरठ एवं अयोध्या का परिणाम तैयार करने के लिए बोर्ड के सदस्यों को मंडल आवंटित किया है। उन्हीं के निर्देशन में आगे की कार्यवाही की जाएगी।

TGT-PGT NEWS-पहले 2011 का परिणाम फिर आएगा वर्ष 2013 का नंबर, प्रधानाचार्य पद की दोनों भर्तियों को जल्द पूरा कराएगा चयन बोर्ड Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link