Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, November 23, 2021

CTET EXAM-क्या आप जानते है कितने मार्क्स स्कोर करने पर मिलेगी CTET परीक्षा में सफलता, यहां देखें

क्या आप जानते है कितने मार्क्स स्कोर करने पर मिलेगी CTET परीक्षा में सफलता, यहां देखें 

CTET सीटीईटी परीक्षा दो पाली में 16 दिसंबर 2021 से 13 जनवरी 2022 तक आयोजित करवाईं जाएंगी। सीटीईटी के लिए न्यूनतम योग्यता अंक विभिन्न श्रेणियों GEN/OBC/SC/ST के लिए अलग-अलग हैं।सीटीईटी पेपर के कठिनाईयां स्तर और परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों की कुल संख्या के आधार पर सीटीईटी पासिंग मार्क्स को सीबीएसई द्वारा बदला जा सकता है। हालाँकि, सीबीएसई वर्षों से सभी श्रेणियों के लिए समान सीटीईटी कट ऑफ अंक बनाए हुए है। सीटीईटी प्रमाण-पत्र की वैधता के साथ सीटीईटी पासिंग मार्क्स 2021 यहां देखें। 



CTET सीटीईटी कट ऑफ वह पासिंग मार्क्स है जो एक उम्मीदवार को केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा पास करने के लिए प्राप्त करने की आवश्यकता होती है। सीटीईटी पासिंग मार्क्स 2021 प्राप्त करने वाले उम्मीदवार केंद्रीय विद्यालय, एनवीएस और जनजातीय स्कूलों में भर्ती के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे।


सीटीईटी क्वालिफाइंग मार्क्स 2021


सीटीईटी 2021 के लिए क्वालिफाइंग अंक सामान्य वर्ग के लिए 60% और ओबीसी / एससी / एसटी श्रेणियों के लिए 55% है। जिन उम्मीदवारों के मार्क्स क्वालीफाइंग मार्क्स के बराबर या उससे अधिक आते हैं तो उसको योग्य माना जाएगा। उम्मीदवारों को अपने संबंधित पेपर में कुल 150 में से 90 अंक प्राप्त करने होंगे। 

CTET EXAM-क्या आप जानते है कितने मार्क्स स्कोर करने पर मिलेगी CTET परीक्षा में सफलता, यहां देखें Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link