Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, November 6, 2021

दुष्कर्म के आरोप में शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

 स्वार (रामपुर ) । क्षेत्र के एक परिषदीय विद्यालय के शिक्षक पर महिला ने ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। न्यायालय के आदेश पर शिक्षक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया गया है।



मामला स्वार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। बताते हैं कि गांव के परिषदीय विद्यालय में सेवारत शिक्षक ने विद्यालय के निकट रहने वाली एक महिला से संबंध बना लिए। महिला की बहू ने इसका विरोध किया। आरोप है कि विरोध नागवार गुजरने पर षड़यंत्र रचा गया। बहू का नहाते हुए फोटो खींच कर मुंह बंद रखने को कहा। धमकी दी कि उसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी जाएगी। आरोप है कि उसके साथ दुष्कर्म भी किया गया। पीड़िता ने अपने पति को यह घटना बताई, तो उल्टा उसके साथ ही मारपीट की गई। महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। पीड़िता ने तहरीर पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बाद में उसने न्यायालय की शरण ली। मंगलवार को पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर प्राथमिक विद्यालय के अध्यापक के खिलाफ दुष्कर्म व ब्लैकमेल सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाल हरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल आरोपी घर से फरार है।

दुष्कर्म के आरोप में शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link