Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, November 11, 2021

Primary ka master : शिक्षक व कर्मचारी 27 को निकालेंगे मशाल जुलूस

 लखनऊ : कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर 27 नवंबर को मशाल जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। वीपी मिश्र की अध्यक्षता में बुधवार को आंदोलन की रणनीति तैयार करने के लिए राजधानी में नगर निगम मुख्यालय में बैठक आयोजित की गई।





बैठक में पुरानी पेंशन बहाल करने और कैशलेस इलाज की सुविधा दिए जाने सहित अन्य मांगें पूरी न किए जाने के विरोध में मशाल जुलूस और फिर कार्य बहिष्कार शुरू किए जाने का फैसला किया गया।


कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा के महासचिव शशि कुमार मिश्र ने कहा कि राज्य सरकार का रवैया कर्मचारियों के प्रति नकारात्मक है। नौ दिसंबर को प्रदेश भर में कर्मचारी हड़ताल करेंगे। कामकाज ठप कर वह प्रदर्शन करेंगे।


Primary ka master : शिक्षक व कर्मचारी 27 को निकालेंगे मशाल जुलूस Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link