Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, November 11, 2021

Up ka master : रास्ते के विवाद में धक्का देने से ईट पर गिरे प्रधानाध्यापक की मौत..

 गाजीपुर: थाना क्षेत्र लोनेपुर गांव में बुधवार को रास्ते के विवाद में धक्का देने से ईंट पर गिरे प्रधानाध्यापक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर मृतक के पुत्र ने गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।





गांव निवासी विजय बहादुर पटेल (59) सबुआ प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात थे। उनके घर के पास ही झोपड़ी थी। सुबह करीब साढ़े 11 बजे गांव के दो लोग मार्ग को चौड़ा करने के लिए झोपड़ी की दीवाल में लगे ईट को हटाने लगे। जब प्रधानाध्यापक ने इसका विरोध किया तो उन्होंने उन्हें ईंट पर धक्का दे दिया। घटना के बाद वह बेहोश हो गए। इधर वारदात को अंजाम देकर मनबढ़ फरार हो गए। परिजन ग्रामीणों की मदद से घायल प्रधानाध्यापक को इलाज के लिए न्यू पीएचसी नंदगंज लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोग शव लेकर घर आए और घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के छोटे पुत्र अंबुज पटेल ने गांव ही तीन लोगों के खिलाफ ईंट पर ढकेल कर हत्या करने की तहरीर दी। फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ मामले की छानबीन में जुटी हुई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष हरिनारायण शुक्ला तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है।


 




Up ka master : रास्ते के विवाद में धक्का देने से ईट पर गिरे प्रधानाध्यापक की मौत.. Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link