Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, November 11, 2021

primary ka master:लंबे अर्से से गायब शिक्षकों को बीएसए ने भेजा नोटिस

 प्रयागराज :बिना सूचना के लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे परिषदीय स्कूल के चार शिक्षकों को बेसिक शिक्षा अधिकारी ने नोटिस जारी किया है। बीएसए ने नोटिस देकर चेतावनी दी है कि 16 नवंबर तक अनुपस्थित शिक्षकों ने अपना पक्ष नहीं रखा तो सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था लेकिन कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया।



जिले में मेजा तहसील के इसौटा प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक विद्याकांत सिंह सितंबर 2019, करछना के प्राथमिक विद्यालय खजुरी प्रथम में तैनात सहायक अध्यापक तेजल जैन जुलाई 2020 से, वान्या गंगवार पूर्व माध्यमिक विद्यालय डेरागदाई सोरांव अक्तूबर 2020 से और दिव्या वर्मा प्राथमिक विद्यालय देवरिया, बहरिया जनवरी 2021 से विद्यालय से अनुपस्थित चल रही हैं। इन सहायक अध्यापकों ने अनुपस्थिति के बारे में पूर्व में अपने उच्चाधिकारियों को कोई सूचना भी नहीं दी है। 

primary ka master:लंबे अर्से से गायब शिक्षकों को बीएसए ने भेजा नोटिस Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link