Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, December 29, 2021

अच्छी शिक्षा चाहिए तो शिक्षकों से न कराएं गैर शैक्षणिक कार्य : जगवीर

 अलीगढ़। कृष्णांजलि नाट्यशाला मंच पर उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा की ओर से वृहद शिक्षक सम्मेलन का आयोजन किया गया।


मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी जगवीर किशोर जैन ने कहा कि सरकार शिक्षकों से गुणवत्ता पूर्ण | शिक्षा चाहती है तो शिक्षकों से गैर शैक्षणिक कार्य न कराए जाएं। कहा, यदि शिक्षक पुरानी पेंशन बहाली चाहते हैं, तो उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में सरकार के | खिलाफ शिक्षक और कर्मचारी वोट



करें। कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ. रक्षपाल सिंह ने कहा कि वह नई शिक्षा नीति से संतुष्ट नहीं हैं, क्योंकि इसमें बहुत खामियां हैं।


उप शिक्षा निदेशक डॉ. इंद्र प्रकाश सोलंकी ने कहा कि वह शिक्षकों की हर समस्य सुनने के लिए तैयार हैं। मंडलीय शिक्षा निदेशक बेसिक डॉ. पूरन सिंह ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने जो सांस्कृतिक कार्यक्रम किए, वह प्रशंसनीय है। बीएसए सतेंद्र कुमार ने कहा कि उत्तर प्रदेशीय शिक्षक संघ सबसे बड़ा संघ है। वित्त एवं लेखाधिकारी डॉ. अनिल यादव द्वारा कुछ शिक्षकों को लेखा पर्ची दी गई। कहा, सभी शिक्षकों के वेतन अवशेष शीघ्र भुगतान किए जाएंगे। इस मौके पर डॉ. नरेश कुमार, राजेश कटारा, डॉ. हरेंद्र, नरेश चंद्र, चौ. रमेश सिंह, राधेश्याम शर्मा, मुकेश कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष कौशलेंद्र सिंह, कश्मीर सिंह, अजीत सिंह, दिनेश सिंह, कमल सिंघल, गोपाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।

अच्छी शिक्षा चाहिए तो शिक्षकों से न कराएं गैर शैक्षणिक कार्य : जगवीर Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link