Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, December 29, 2021

यूपी में बारिश ने लुढ़काया पारा-बढ़ी ठिठुरन, जानें अब कैसा रहेगा मौसम का म‍िजाज

 प्रदेश के अलग-अलग जिलों में मंगलवार को हुई बारिश से ठंड बढ़ गई है। लखनऊ, कानपुर, हरदोई, उन्नाव, कौशांबी, इलाहाबाद, झांसी समेत कई जिलों में सुबह से ही बादल छाए रहे और दोपहर होने तक बारिश शुरू हो गई। इससे गलन बढ़ गई और तापमान चार से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। मौसम विभाग के अनुसार, दिसंबर के बचे दिनों में बदली रहेगी। सूर्यदेव का दर्शन मुश्किल होगा।



मंगलवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान बांदा में 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सबसे अधिक तापमान वाराणसी में 23.8 डिग्री और बलिया में 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लखनऊ का न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। एक्यूआइ 249 दर्ज किया गया है।


मौसम विभाग के अनुसार दो दिनों तक बारिश से मौसम खराब रहेगा। साथ ही शीतलहर की वजह से ठिठुरन रहेगी। हालांकि, बारिश से प्रदूषण में कमी आने से मौसम साफ नजर आ सकता है।


बुधवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में भी हल्की बारिश और ठंडी हवा चलने की संभावना है। बारिश के कारण दिन के तापमान में कमी आएगी, लेकिन रात का तापमान सामान्य होने से रात में ठंड से राहत रहेगी। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि गुरुवार को प्रदेश में बादलों की आवाजाही के बाद मौसम साफ रहेगा। पाकिस्तान से लगे पूर्वी अफगानिस्तान से शुरू होने वाला पश्चिमी विक्षोभ हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों में दाखिल होने और दूसरा पश्चिमी विक्षोभ राजस्थान से शुरू होकर पूरे पश्चिमी मध्य प्रदेश से होते हुए विदर्भ तक आने से दक्षिण-पश्चिमी बिहार और दक्षिण पश्चिमी राजस्थान में चक्रवाती हवाओं का प्रकोप बढ़ गया है।

यूपी में बारिश ने लुढ़काया पारा-बढ़ी ठिठुरन, जानें अब कैसा रहेगा मौसम का म‍िजाज Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link