25 दिसंबर को कोरोना संक्रमित मिली थी एक प्राइवेट स्कूल की शिक्षिका
सहारनपुर। तीन दिन पहले कोरोना संक्रमित आई एक निजी स्कूल की शिक्षका के पति की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है, जबकि दोनों बच्चों की रिपोर्ट निगेटिव रही है। जनपद में इस बार अभी तक कुल 18 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। रिपोर्ट आने के बाद विभाग संक्रमित के संपर्क में आए लोगों के नमूने लेने की तैयारी में जुट गया है, जिससे संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।
नोडल अधिकारी शिवांका गौड़ ने बताया कि टारगेट सैंपलिंग अभियान के तहत लिए गए नमूनों में एक
25 दिसंबर को पॉजिटिव आई थी। इसके बाद उसके संपर्क में आए परिजनों और अन्य लोगों की जांच कराई गई है।
सोमवार को तीन लोगों की रिपोर्ट आई है, जिनमें शिक्षिका का पति संक्रमित पाया गया है, जबकि दोनों बच्चों की रिपोर्ट निगेटिव रही है। गौड़ ने बताया कि शिक्षिका के साथ ही उसके पति में भी किसी प्रकार का कोई लक्षण नहीं हैं। शिक्षिका के पति के संपर्क में आए लोगों की जांच
