Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, December 7, 2021

बच्चों में गणित का खौफ दूर करने के लिए प्रशिक्षित किए जाएंगे शिक्षक

 चार हजार परिषदीय शिक्षक होंगे प्रशिक्षित, ऑनलाइन होगी निगरानी

रामपुर। परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले नौनिहालों में गणित और अंग्रेजी भाषा का डर निकालने के लिए प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। शिक्षकों का प्रशिक्षण ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर होगा प्रशिक्षण की ऑनलाइन निगरानी राज्य शैक्षिक अनुसंधान परिषद द्वारा की जाएगी। करीब चार हजार परिषदीय शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा प्रशिक्षण दिसंबर के तीसरे हफ्ते में शुरू होगा



परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ग्रहण कराने के लिए शासन की ओर से लगातार प्रयास किया जा रहा है। परिषदीय स्कूलों के बच्चे निजी स्कूलों को मात दें, इसके लिए शिक्षकों को ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रशिक्षण दिए जा रहा है। अब बच्चों में गणित और अंग्रेजी भाषा का खौफ निकालने के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षित करने का निर्णय लिया है। प्रशिक्षण में शिक्षकों को बुनियादी भाषा और गणित में कौशल विकास के लिए दक्ष किया जाएगा। प्रशिक्षण दिसंबर के अंतिम सप्ताह में ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर होगा।


कोडिंग-डिकोडिंग और खेल विधि से शिक्षण कराने का मिलेगा प्रशिक्षण


रामपुर प्रशिक्षण में नौनिहालों को कोडिंग और डिकोडिंग से शब्दों और वाक्यों का ज्ञान कराने के लिए प्रशिक्षण मिलेगा। खेल-खेल में अंकों और शब्दों की ध्वनि की पहचान कराने, प्रिंट रिंच मैटेरियल, टीएलएम और खेल विधि से बच्चों में गणित और भाषा का डर दूर करने के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। संवाद


बीआरसी पर दिया जाएगा प्रशिक्षण


रामपुर ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर चलने वाले प्रशिक्षण में एक शिक्षक को चार दिवस में प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण ऑनलाइन सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगा। राज्य शैक्षिक अनुसंधान परिषद प्रयागराज से सीधे प्रशिक्षण शिविरों की निगरानी की जाएगी। इसके अलावा एडी बेसिक, डायट प्राचार्य, बीएसए और प्रदेश स्तर से नामित अफसर प्रशिक्षण शिविरों का औचक निरीक्षण करेंगे। संवाद


प्रत्येक शिक्षक को चार दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिससे शिक्षक प्रशिक्षण प्राप्त कर बच्चों को बुनियादी भाषा और गणित में कौशल विकास में दक्ष कर सकें। जिले भर में करीब चार हजार प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षण लेंगे। सभी ब्लाक संसाधन केंद्रों पर आन लाइन सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशिक्षण दिसंबर के तीसरे हफ्ते में शुरूहोगा फाउंडेशनल लिट्रेसी एवं न्यूमरेसी पर आधारित शिक्षक प्रशिक्षण के लिए स्कूल शिक्षा महानिदेशक ने निर्देश जारी कर दिए हैं।



बच्चों में गणित का खौफ दूर करने के लिए प्रशिक्षित किए जाएंगे शिक्षक Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link