Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, December 7, 2021

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की प्रधानाचार्य की एक भर्ती का परिणाम जल्द, दूसरी का जनवरी में; जानें- पूरी डिटेल

 उत्तर प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक विद्यालयों की वर्ष 2013 की अटकी प्रधानाचार्य भर्ती आठ साल बाद अब रफ्तार पकड़ेगी। 31 जनवरी तक साक्षात्कार पूरा करा लेने का जवाब उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड (यूपीएसईएसएसबी) ने हाई कोर्ट में लगाया है। इसके साथ ही वर्ष 2011 की प्रधानाचार्य भर्ती के शेष छह मंडलों का परिणाम जल्द तैयार कराकर घोषित करने की तैयारी है।



उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने वर्ष 2011 और 2013 में प्रधानाचार्य भर्ती का विज्ञापन तो निकाला, लेकिन पूरी नहीं करा सका। वर्ष 2011 के भर्ती विज्ञापन में छह मंडलों के करीब 443 पदों पर साक्षात्कार उस समय निर्धारित 21 दिन से पहले करा लेने के खिलाफ कई अभ्यर्थी कोर्ट चले गए। इस कारण परिणाम फंस गया।

चयन बोर्ड ने पहले हुए साक्षात्कार को निरस्त करके पुन: कराने का निर्णय लिया, लेकिन कोर्ट ने चयन बोर्ड के इस फैसले को अस्वीकार कर दिया। इसके बाद चयन बोर्ड अपने फैसले को फिर पलटते हुए पुराने साक्षात्कार के आधार पर ही परिणाम तैयार करा रहा है। इसमें गोरखपुर, मुरादाबाद, चित्रकूट, मेरठ, बस्ती एवं अयोध्या मंडल शामिल हैं। इसके अलावा वर्ष 2013 के भर्ती विज्ञापन में प्रधानाचार्य के 599 पदों पर भर्ती होनी है। इसके लिए करीब 25000 आवेदकों ने आनलाइन आवेदन किया था।


इसके बाद चयन बोर्ड ने इस भर्ती को उपेक्षित कर दिया। भर्ती जल्द कराने की मांग को लेकर आवेदक कोर्ट गए हैं। इस मामले ने चयन बोर्ड ने भर्ती कार्यक्रम का विवरण कोर्ट में दिया है। चयन बोर्ड के उप सचिव नवल किशोर के मुताबिक 2011 की भर्ती का परिणाम जल्द घोषित किए जाने की तैयारी है। इसके अलावा वर्ष 2013 के भर्ती विज्ञापन में साक्षात्कार 31 जनवरी तक पूरे करा लिए जाएंगे। 


Primary ka master, primarykamaster,updatemarts,basic shiksha news, primary ka master latest news, updatemarts news,updatemart,upkamaster, shikshamitra

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की प्रधानाचार्य की एक भर्ती का परिणाम जल्द, दूसरी का जनवरी में; जानें- पूरी डिटेल Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link