महराजगंज जिले के 12 ब्लॉकों में संचालित अंग्रेजी माध्यम के 238 परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। होली के बाद एक दिवसीय प्रशिक्षण के माध्यम से अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा को रफ्तार देने की पहल होगी।
जिले में तीन शैक्षिक सत्रों में 238 परिषदीय विद्यालयों को अंग्रेजी माध्यम शिक्षा के लिए चयनित किया गया। शिक्षकों ने जहा विद्यार्थियों को अंग्रेजी माध्यम से शिक्षित करने की दिशा में पहल प्रारंभ की यहाँ संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता के लिए भी प्रयास शुरू कर दिया गया है। नया शैक्षिक सत्र प्रारंभ होने वाला है तो संपर्क फाउंडेशन के सहयोग से अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान स्तर पर प्रशिक्षित किया जाना है उद्देश्य है कि विद्यालयों को दिए जाने वाले अंग्रेजी किट के प्रयोग के बारे में उन्हें जानकारी दी जाए। पनियरा व नौतनवा ब्लॉक के सर्वाधिक 25-25, निचलौल में 23 लक्ष्मीपुर व परतावल के 21 21. बृजमनगंज व फरेंदा के 19 19 मिठौरा के 18, धानी, घुघली व सदर के 17-17 तथा सिसवों के 16 प्रधानाध्यापकों को प्रशिक्षित किया जाएगा।
