चार अन्य चोरियों में भी हाथ होना कबूल किया
फतेहपुर प्रधानाध्यापक के घर में लूटपाट के मामले में पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में तीन महिलाएं और दो किशोर शामिल है। उनके पास से तमचे, नकदी और जेवर बरामद किए गए हैं। गैंग ने चार और चोरियों में हाथ होना कबूल किया है।
शहर के तांबेश्वर नगर निवासी प्रधानाध्यापक चेतक सिंह पटेल के घर में 14 मार्च की रात बदमाश ने लूटपाट की थी। बदमाश ने प्रधानाध्यापक, उनकी पत्नी और बच्चे के साथ लोहे की रॉड व ईंट से मारपीट की थी।
सीओ सिटी डोसी मिश्रा ने बताया कोतवाल अरुण चतुर्वेदी ने बुधवार रात अग्रसेन चौराहे पर बिहार के छपरा जिले के मगाही डीह निवासी शक्ति सिंह, शिवजी और समस्तीपुर जिले के पसारोड मोडनी निवासी महराजा महतो को पकड़ा। दोनों के पास मंचा और कुछ जेवरात मिले। तीनों से पूछताछ के के आधार पर सब्जी मंडी के पास डेरे से करानिया, कमला देवी, रवीना और बिहार के दो किशोरों को पकड़ा गया। सीओ ने बताया कि सरगना शक्ति सिंह गैंग का है। शक्ति सिंह प्रधानाध्यापक के घर में पुसा था।
दो साथी बाहर खड़े थे। सीओ ने बताया कि 14 मार्च को दिन में शक्ति और उसके दो साथी तेल बेचने के बहाने रेकी की थी। इसी गैंग ने चौक बाजार, राधानगर के दो घरों और एक रिक्शा से अटैची समेत चार चोरियों में हाथ होना कबूल किया है।
आरोपियों के पास से 4270 रुपये, सोने-चांदी के जेवरात, एक ग्रीफकेस और तमंचा बरामद किया है। आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में में पेश किया कोर्ट के आदेश पर आरोपियों को जेल भेजा गया है। नाबालिग जुवेनाइल कोर्ट में पेश किए गए।
