सदर बीआरसी सभागार में मंगलवार को स्कूल प्रबंध समिति के सदस्यों का हुआ प्रशिक्षण
महराजगंज/ मिठौरा बीआरसी सभागार में मंगलवार को स्कूल प्रबंध समिति के सदस्यों का प्रशिक्षण हुआ स्कूलों में अधिक से अधिक बच्चों के नामांकन पर जोर दिया गया।
खंड शिक्षा अधिकारी सदर ओपी त्रिपाठी ने कहा कि प्रशिक्षण में विद्यालय प्रबंध समिति के दायित्व एवं कार्य के संबंध में जानकारी दी गई। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष और सचिव समिति के माध्यम से विद्यालय विकास की योजना को क्रियान्वित कर सकते हैं। साथ ही बच्चों के नामांकन उपस्थित पर अभिभावक सदस्यों के माध्यम निर्धारित लक्ष्य पूरा किया जा सकता है। प्रशिक्षण में बाल अधिकार अधिनियम 2009 के परिचय, विद्यालय प्रबंध समिति की संरचना, गठन, कार्यकाल एवं समिति के कार्य एवं दायित्व, वित्तीय दायित्व, विद्यालय विकास योजना, विद्यालय के जनपहल रेडियो कार्यक्रम की जानकारी की जानकारी दी गई। प्रशिक्षक निमिषा सिंह, सुनील गौतम, अमरनाथ वर्मा, राजेंद्र वर्मा, संजय कुमार मिश्र, बैजनाथ सिंह, अखिलेश पाठक, अमरेंद्र सिंह, राजकुमार पटेल, रामचरण, साकेत जैन, सरस्वती मणि, अनिता पांडेय, सुरेंद्र उपाध्याय, दिवाकर ध्वज सिंह, राजेंद्र प्रसाद रियाज अहमद खान आदि मौजूद रहे।
मिठौरा ब्लॉक सभागार में विद्यालय प्रबंध समिति की कार्यशाला में बीईओ सुधीर कुमार कहा कि शिक्षकों और अभिभावकों में आपसी तालमेल जरूरी है। स्कूल में बेहतर ढंग से शैक्षिक माहौल बनाएं। सभी शिक्षक दायित्व के प्रति सचेत रहे बच्चों को बेहतर ढंग से शिक्षा देने के लिए रोचक ढंग से विषय के बारे में जानकारी दी। द उन्होंने बताया कि विद्यालय के
-
भौतिक विकास के साथ बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन, ठहराव, उत्तर दायित्वों की भली-भांति निर्वहन के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष व सचिव अपने कार्य व अधिकार को समझे खंड शिक्षा अधिकारी ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वह अपने संबंधित विद्यालयों में सफल संचालन के लिए विद्यालय विकास योजना बनाने में विद्यालय का संपूर्ण सहयोग कर समन्वय स्थापित करें। मास्टर ट्रेनर विनोद यादव, राजेश्वर पांडेय, राघवेंद्र पटेल, राजेश निषाद ने बेसिक शिक्षा से जुड़े विद्यालयों में सभी समुदाय को जोड़ने के लिए विद्यालय प्रबंध समिति के कार्य दायित्व और उनके अधिकार की विस्तृत रूप से जानकारी दी। इस अवसर पर अखिलेश पटेल, बंदना, अमृता, सर्वेश शर्मा, दिलीप विश्वकर्मा, अभव दुबे आदि मौजूद रहे।
शैक्षिक माहौल बनाने में प्रबंध समिति की भूमिका अहम बीईओ फरेदा में खंड शिक्षाधिकारी पिंगल प्रसाद राणा ने कहा कि विद्यालय में बेहतर शैक्षिक माहौल बनाए रखने के लिए विद्यालय प्रबंध समिति का सक्रिय होना बेहद जरूरी है। बच्चों की उपस्थिति नामांकन एवं राव लिए विद्यालय प्रबंध समिति की भूमिका महत्वपूर्ण है। समिति के सभी सदस्यों को जागरूक होना बेहद जरूरी है।
ब्लाक सभागार में सामुदायिक सहभागिता के अंतर्गत विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों को शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की बात कहीं।
प्रशिक्षक अजय कुमार कुशवाहा ने कहा कि बच्चों के सवागीण विकास के लिए समिति के सभी सदस्यों को एक साथ मिलकर विद्यालय विकास योजना तैयार करें। प्रशिक्षक अमरीश कुमार, रामजी, बज्र बल्ल मित्र व एआरपी कृष्ण कुमार मौर्य ने विद्यालय प्रबंध समितियों के सदस्यों के कर्तव्य एवं दायित्वों प्रकाश डालते हुए एसएमसी गठन की प्रक्रिया बाल अधिकार, बच्चों की शिक्षा, सौख सुरक्षा, स्वास्थ्य प्रबंधन एवं समन्वय स्थापित करें। इस दौरान सुशील शाही अरविंद कुमार, भीमसेन गीतम, आनंद पाल गौतम, जितेंद्र वर्मा, श्रीचंद, बृजेश विश्वकर्मा, गिरीश प्रसाद, विजय प्रताप पांडेय, मौस आजम आदि मौजूद रहे।
