Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, April 5, 2022

प्राथमिक स्कूल के निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल, ग्रामीणों ने एसडीएम और बीईओ से की शिकायत

 ग्रामीणों ने एसडीएम और बीईओ से शिकायत की, जांच शुरू 

दातागंज समरेर ब्लॉक के गांव महताबपुर में प्राथमिक स्कूल के निर्माण में पीली ईंट और घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत एसडीएम रामशिरोमणि और बीईओ भूपेंद्र सिंह से की है। अधिकारियों ने जांच कराकर कार्रवाई को बात कही है।

समरेर ब्लॉक के गांव महताबपुर में प्राथमिक स्कूल का निर्माण हो रहा है। भवन का निर्माण भूकंपरोधी होना चाहिए,


लेकिन यहां पिलर भी नहीं बनवाए गए हैं। सरिया भी मानक के अनुसार इस्तेमाल नहीं की जा रहीं। भवन निर्माण में नीव की खोदाई के नाम पर औपचारिकता पूरी कर निर्माण चालू करा दिया गया है।

ग्रामीणों ने जब पीली ईंट देखा तो शिकायत प्रधान अमर प्रताप सिंह से की। उन्होंने भी घटिया निर्माण का विरोध किया, लेकिन इसके बाद भी निर्माण नहीं रोका गया। प्रधान ने एक ट्रॉली पीली ईंट वापस भी करा दी। इसके बाद यहां फिर से निर्माण शुरू करा दिया गया। अब ग्रामीणों ने शिकायत एसडीएम और बीईओ से की है।

ग्रामीणों का कहना है कि अगर मानक के अनुरूप निर्माण सामग्री का इस्तेमाल नहीं होता तो स्कूल निर्माण के बाद बड़ा हादसा भी हो सकता है। यह बच्चों के जीवन के साथ खिलवाड़ जैसा होगा। एसडीएम रामशिरोमणि का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कराई जा रही है। बीईओ भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में जांच कर रहे हैं। निर्माण मानक के अनुरूप नहीं पाए जाने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।

प्राथमिक स्कूल के निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल, ग्रामीणों ने एसडीएम और बीईओ से की शिकायत Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link