दुबला (बस्ती)। स्कूलों में शैक्षणिक सत्र समाप्त हो गया। एक अप्रैल से नया सत्र भी शुरू हो गया। लेकिन, प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अभी तक बच्चों में गत वर्ष का रिपोर्ट कार्ड यानि परीक्षा फल का वितरण नहीं किया गया रिजल्ट कार्ड न मिलने से एक ओर जहां बच्चे परेशान हैं। वहीं, अभिभावक भी स्कूलों का चक्कर काट रहे हैं।
गौर विकास क्षेत्र में 123 प्राथमिक, 27 उच्च प्राथमिक और 27 कंपोजिट समेत कुल 177 विद्यालयों में बीते वर्ष में करीब 19 हजार बच्चे पंजीकृत थे। ब्लॉक क्षेत्र के इन सभी विद्यालयों में 22 से 26 मार्च के बीच परीक्षा कराई गई थी। रिजल्ट कार्ड 31 मार्च तक बच्चों में वितरित कर देना था, लेकिन कार्ड उपलब्ध न होने से ऐसा न हो सका।
खंड शिक्षा अधिकारी गौर कपिल देव द्विवेदी ने बताया कि रिजल्ट कार्ड छपने में हुई देरी के चलते विद्यालयों को उपलब्ध नहीं कराया जा सका। कार्ड छप कर आ गया है। सोमवार से सभी विद्यालयों को उपलब्ध करा दिया जाएगा जिसके अगले दिन से वितरण भी शुरू हो जाएगा।
.jpeg)
