Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, April 5, 2022

प्रश्नपत्र का पैकेट खुलने पर केंद्र में मौजूद रहेंगे बाहरी कक्ष निरीक्षक

 पेपर लीक प्रकरण के बाद केंद्रों पर व्यवस्था में बदलाव 

वाराणसी। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के दौरान पेपर लीक की घटना के बाद से अब शिक्षा विभाग अलर्ट हो गया है। आगे की परीक्षाओं में किसी तरह की कोई गड़बड़ी न हो इसको लेकर अब केंद्रों पर पेपर रखने उसके पैकेट को खोलने सहित अन्य व्यवस्थाओं में बदलाव करने का निर्णय लिया गया है।


जिस कमरे में पेपर के पैकेट रखे जाएंगे, वहाँ आने जाने वाले सभी लोगों का नाम, पदनाम, समय दर्ज करने के साथ ही उनका हस्ताक्षर भी कराया जाएगा। हर दिन परीक्षा के दौरान पेपर बांटे जाने से पहले केंद्राध्यक्ष सेक्टर मजिस्ट्रेट और बाहरी परीक्षक मौजूद रहेंगे। इसके अलावा सीसी कैमरे से भी निगरानी की जाएगी। साथ ही संबंधित विषय की परीक्षा के दिन पेपर का पैकेट खोलने का सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखना होगा। पिछले महीने 24 मार्च से शुरू हुई बोर्ड परीक्षा में चार दिन पहले बलिया में अंग्रेजी का पेपर आउट होने के बाद अब शिक्षा विभाग के साथ ही जिला प्रशासन की टीम भी निगरानी कर रही है। बृहस्पतिवार को जिला प्रशासन की टीम के केंद्रों के निरीक्षण के बाद परीक्षा केंद्रों पर कई तरह की व्यवस्था में बदलाव भी किया जा रहा है।

प्रश्नपत्र का पैकेट खुलने पर केंद्र में मौजूद रहेंगे बाहरी कक्ष निरीक्षक Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link