Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, July 22, 2022

Primary ka master:17 अफसरों ने 104 स्कूलों का किया निरीक्षण, 14 शिक्षक मिले अनुपस्थित

 गौरीगंज (अमेठी)। परिषदीय स्कूलों में शैक्षिक व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए मंगलवार को भी 17 अफसरों ने 104 स्कूलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शैक्षिक गुणवत्ता के साथ योजनाओं के क्रियान्वयन की हकीकत देखी। निरीक्षण के बाद प्रेरणा पोर्टल पर आख्या अपलोड होने के बाद अनुपस्थित मिले 14 शिक्षकों का एक दिन का वेतन बाधित करते हुए उनसे जवाब मांगा गया है। सोमवार को भी निरीक्षण में 14 शिक्षक अनुपस्थित मिले थे।



जिले में संचालित 1570 परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों की समय से उपस्थिति, शैक्षिक गुणवत्ता, अवस्थापना सुविधा, कायाकल्प, एमडीएम, दीक्षा एप प्रयोग समेत अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन की हकीकत देखने के लिए शासन के निर्देश पर सतत जांच अभियान संचालित किया जा रहा है।


इसके लिए बीएसए डॉ. अरविंद कुमार पाठक की ओर से सभी बीईओ के साथ जिला समन्वयकों की टीम गठित की गई है। गठित टीम ने अलग-अलग स्कूलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बच्चों से सवाल पूछकर शैक्षिक गुणवत्ता देखी तो एमडीएम के तहत तैयार भोजन की गुणवत्ता का परीक्षण किया।

इस दौरान आधार नामांकन व अपलोडिंग समेत अन्य योजना के क्रियान्वयन की हकीकत देखी। निरीक्षण के दौरान 14 शिक्षक अनुपस्थित मिले। निरीक्षण के बाद प्रेरणा पोर्टल पर रिपोर्ट अपलोड करने के बाद निरीक्षण में मिली कमियों को दूर करने का निर्देश प्रधानाध्यापकों को दिया। निरीक्षण रिपोर्ट मिलने के बाद बीएसए ने अनुपस्थित मिले 14 शिक्षकों का वेतन बाधित करते हुए जवाब देने का निर्देश दिया है।


Primary ka master:17 अफसरों ने 104 स्कूलों का किया निरीक्षण, 14 शिक्षक मिले अनुपस्थित Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link