Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, September 1, 2022

सराहनीय: प्रधानाध्यापिका ने महकायी स्कूल और नौनिहालों की बगिया, बदल दी सूरत

 उरई। डकोर ब्लॉक के गांव बजीदा स्थित जूनियर हाईस्कूल का कैंपस अन्य स्कूलों से अलग है। परिसर में फूल, फलों और दूसरी प्रजातियों के पेड़ पौधे बता देते हैं। कि बगिया को संवारा गया है। नौनिहाली जिंदगी की बगिया महकाने के लिए भी यहां के शिक्षक मेहनत कर रहे हैं। ये सब संभव हो पाया है प्रधान अध्यापिका स्वयंप्रभा की सोच से बजीदा जूनियर हाईस्कूल की प्रधान अध्यापिका ने बताया कि उनकी नियुक्ति वर्ष 2017 में इस स्कूल में हुई थी। पहले तो स्कूल कैंपस को हरा-भरा बनाया।



सभी सहयोगी अलग-अलग जगह से अलग-अलग तरह के पीछे लेकर आए पेड़-पौधे सूखन जाएं, इसके लिए गर्मियों की छुट्टियों में भी सब लोग स्कूल पहुंचते थे, उनमें पानी डालते थे। स्कूल में सहायक शिक्षक सुधा द्विवेदी, विनोद कुमार निरंजन, रंजना वर्मा, सुभाष त्रिपाठी नियुक्त है। शिक्षक-शिक्षिकाएं बच्चों को पढ़ाने में नए-नए तरीके अपनाते है। स्कूल के एक कक्ष की दीवार पर कई महान हस्तियों के चित्र बने हैं। ये हस्तियां खेल जगत से लेकर अलग-अलग विधा की है। इस पर अंग्रेजी में लिखा है आई बांट टू बी यहाँ से बच्चों का लक्ष्य तय हो जाता है। दीवार पर कई महापुरुषों की तस्वीर बनी हैं, उनके बारे में जानकारी दी गई है। स्कूल के दूसरे कक्ष में लाइब्रेरी विज्ञान के मॉडल हैं। विषयों से संबंधी चार्ट हैं। इनके माध्यम से बच्चों को पढ़ाई कराई जाती है। शिक्षिका शुभाष त्रिपाठी ने बताया कि हम बच्चों को नाटक के माध्यम से समझाते हैं।

सराहनीय: प्रधानाध्यापिका ने महकायी स्कूल और नौनिहालों की बगिया, बदल दी सूरत Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link