Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, September 1, 2022

हालत बिगड़ने से शिक्षक की संदिग्ध मौत

 ललितपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला चांदमारी निवासी शिक्षक आदेश जैन (35) पुत्र सुभाष जैन की सोमवार रात को अचानक हालत बिगड़ गई। जिस पर परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए जहाँ से झासी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, लेकिन वहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मोहल्ला चांदमारी निवासी शिक्षक आदेश जैन ग्राम मैलवाराकला में शिक्षक था। 



बीते रोज सोमवार को दोपहर बाद वह विद्यालय से घर लौटा और फिर शाम को कहीं चला गया। इसके बाद वह देर शाम को घर आया तो कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल ले  गए। जहां से चिकित्सकों ने उसे  झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां पहुंचने पर उसे परीक्षण उपरांत चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को जिला अस्पताल ललितपुर ले आए। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पोस्टमार्टम में मौत की स्थिति स्पष्ट नहीं होने पर चिकित्सकों ने विसरा सुरक्षित रखते हुए लैब में जांच को भेज दिया। अब विसरा रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता लगेगा।

हालत बिगड़ने से शिक्षक की संदिग्ध मौत Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link