Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, September 1, 2022

खेल व कंपोजिट ग्रांट डकार गए गुरुजी, डीएम ने किया निलंबित

 पीलीभीत। खेल और स्कूल की कंपोजिट ग्रांट में स्कूलों में किस तरह बंदरबांट होता है, इसका उदाहरण बुधवार को डीएम के निरीक्षण में देखने को मिला। स्कूल के प्रधानाचार्य ने ग्रांट कहां खर्च की यह नहीं बता सके। डीएम ने उनको निलंबित कर दिया। वहीं, खंड शिक्षा अधिकारी (बोईओ) का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं।



डीएम पुलकित खरे ने बुधवार को मरौरी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय सिरसा सरदक्ष, प्राथमिक विद्यालय महुआ व प्राथमिक विद्यालय राम नगरिया का औचक निरीक्षण किया गया। प्राथमिक विद्यालय महुआ में शौचालय बेहद खराब स्थिति में मिला।


प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार से खेल रजिस्टर, कंपोजिट ग्रांट जाएगा। रजिस्टर और व्यय किए बिल वाउचर मांगे तो वह नहीं दिखा पाये।


डीएम ने उनकी जमकर फटकार लगाई और तत्काल प्रभाव से उनको निलंबित करने के निर्देश दिए।


खंड शिक्षा अधिकारी से कहा कि जब तक स्कूल में व्यवस्थाएं ठीक नहीं हो जाती तब तक उनका वेतन जारी नहीं किया


निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद मिला। गांव के प्रधान ने बताया कि केंद्र पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बच्चों को नहीं पढ़ाती


इसके बाद डीएम ने प्राथमिक विद्यालय सिरसा सरदह का निरीक्षण किया। प्रधानाध्यापक से कंपोजिट ग्रांट और खेल रजिस्टर मांगा जिसे वह नहीं दिखा पाए। डीएम ने उनको जमकर फटकारा। आंगनबाड़ी केंद्र पर महज चार बच्चे मिले 


उनका वजन करकर देखा। बाद में वह प्राथमिक विद्यालय राम नगरिया पहुंचे। व्यवस्थाएं ठीक मिली। यहाँ

खेल व कंपोजिट ग्रांट डकार गए गुरुजी, डीएम ने किया निलंबित Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link