Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, August 29, 2022

दो दिन में बिना मान्यता संचालित विद्यालय को बंद करने का दिया नोटिस

 धनघटा नाथनगर के सहरा में बिना मान्यता के संचालित हो रहे श्रीराम जानकी एकेडमी पर शुक्रवार को खंड शिक्षाधिकारी ने पहुंचकर कर नोटिस दिया। दो दिन के अंदर विद्यालय का संचालन बंद करने और विद्यार्थियों का नामांकन परिषदीय विद्यालय में करा दिया जाए। ऐसा नहीं करने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


खंड शिक्षाधिकारी नाथनगर अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि नाथनगर के सतहरा गांव में संचालित श्रीराम जानकी एकेडमी बिना मान्यता प्राप्त के ही संचालित हो रहा है। पूर्व में भी विद्यालय बंद कराने हेतु नोटिस 13 अगस्त को दिया गया था। चौएसए का निर्देश दिए है कि दो दिन के अंदर विद्यालय बंद करा कर समस्त बच्चों का नामांकन परिषदीय विद्यालय या मान्यता प्राप्त विद्यालय में करा दिया जाए।

दो दिन में बिना मान्यता संचालित विद्यालय को बंद करने का दिया नोटिस Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link