Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, August 29, 2022

यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए तैयार होंगी 1.75 करोड़ कॉपियां, सिलाई के लिए जारी किया गया टेंडर

 उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2022-23 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाओं की तैयारियां शुरू हो गईं है। इस बार परीक्षा के लिए 1.75 करोड़ कॉपियां तैयार की जाएंगी। राजकीय मुद्रणालय ने कॉपियों की सिलाई का टेंडर जारी कर दिया है।


यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के लिए बड़ी संख्या में कॉपियां तैयार की जानी है, सो इसके लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। राजकीय मुद्रणालय की ओर से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं की धागे से सिलाई का टेंडर जारी किया गया है। यह कार्य आउट सोर्सिंग के माध्यम से कराया जाएगा।



मुद्रणालय की ओर से जारी विज्ञापन के अनुसार हाईस्कूल ‘अ’ की 16 पेजों वाली 70 लाख कॉपियों एवं हाईस्कूल ‘ब’ की 12 पेजों वालों 28 लाख कॉपियों और इंटरमीडिएट ‘अ’ की 32 पेजों वाली 59 लाख कॉपियों एवं इंटरमीडिएट ‘ब’ की 12 पेजों वाली 18 लाख कॉपियों की धागे से सिलाई की जानी है।


यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए तैयार होंगी 1.75 करोड़ कॉपियां, सिलाई के लिए जारी किया गया टेंडर Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link