Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, August 29, 2022

प्रसंशनीय: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हापुड़ की शिक्षिका का हुआ चयन

 राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हापुड़ की शिक्षिका का हुआ चयन 

लखनऊ में आयोजित कला, क्राफ्ट एवं पपेट्री प्रतियोगिता में उत्कृष्ट टीएलएम बनाकर जनपद हापुड़ की शिक्षिका मोनिका सिंघल ने राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया है ।उन्होंने शिक्षण अधिगम अधिगम सामग्री के रूप में मेरा भारत नाम से मॉडल बनाया था जो कि पूर्णतः गतिविधि आधारित था।






 राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद लखनऊ में उत्कृष्ट कला, क्राफ्ट एवं पपेट्री के माध्यम से शिक्षण कार्य करने वाले अध्यापकों को सम्मानित किया गया । इस प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय बीघेपुर, विकास क्षेत्र -धौलाना ,जनपद हापुड़ से शिक्षिका मोनिका सिंघल ने नवाचार के रूप में अपना मॉडल सामाजिक विज्ञान विषय वर्ग में टी एल एम के रूप में प्रस्तुत किया था, जो कि छात्रों को सरल तरीके से भारत के राज्य व राजधानियों को मानचित्र मे दर्शाने में सहायक है। सीमित संसाधनों का अधिकतम उपयोग पर आधारित मॉडल' मेरा भारत' का चयन उत्कृष्ट मॉडल में किया गया, इसके लिए प्रतियोगिता में सहायक अध्यापिका को उत्कृष्टता प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया ।खंड शिक्षा अधिकारी श्री योगेश गुप्ता ने शिक्षिका की सफलता पर बधाई दी हैं। धौलाना से ही शिक्षिका श्रीमती सुमन लता को भी प्रतियोगिता में सहभागिता प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ।

प्रसंशनीय: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हापुड़ की शिक्षिका का हुआ चयन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link