Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, August 29, 2022

शिक्षकों का भी हो ड्रेस कोड

 लखनऊ। आदर्श माध्यमिक शिक्षक संघ उप्र की शैक्षिक गोष्ठी रविवार को केकेसी इंटर कॉलेज में डॉ. आशा लता सिंह की अध्यक्षता में हुई। गोष्ठी में उन्होंने पुरानी पेंशन बहाली की मांग सरकार से की। उन्होंने इस बात पर भी बल दिया कि शिक्षकों का ड्रेस कोड भी हो। साथ ही गोष्ठी में छात्रों को तकनीकी नवाचार से जोड़ने, पढ़ाई संग



खेलकूद को भी प्राथमिकता देने, छात्रों को आपदा प्रबंधन, सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग, आधार जैसी विषयों की प्रारंभिक जानकारी देना, अतिरिक्त जिला विद्यालय निरीक्षक की नियुक्ति किए जाने के प्रस्ताव रखे गए। गोष्ठी में सभी शिक्षकों ने मुख्यमंत्री को अपनी मांगों के संबंध में पत्र लिखा। राजकुमार शर्मा, रेखा सिंह, रीना तिवारी, आवेश त्यागी, योगेंद्र नगीना, अरविंद मोहन पांडे समेत कई मौजूद रहे।


शिक्षकों का भी हो ड्रेस कोड Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link