Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, August 24, 2022

Primary ka master: बेसिक स्कूलों में अब प्रेरणा एप से होगी पौधों की सुरक्षा

 बुलंदशहर, पौधों को नया जीवन दान देने के लिए परिषदीय स्कूलों में अब प्रेरणा एप के माध्यम से पौधों की रखवाली होगी। एप पर जिस तरह से स्कूलों की मूल भूत सुविधाओं को अपलोड किया गया है, उसमें अब पौधे भी शामिल होंगे। स्कूलों में पौधे कब लगाए थे और मौजूदा समय में इनकी क्या स्थिति है इसके बारे में पूरी रिपोर्ट एप पर उपलब्ध होगी। शासन स्तर से पौधों के बारे में एप के माधम से जानकारी ली जाएगी। बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में वन महोत्सव के अंतर्गत पौधे लगाए जाएंगे। पौधों की लोकेशन के लिए वन विभाग गड्ढों की जियो टेगिंग करता है, मगर जब पौधे लग जाते हैं तो इनकी कोई देखभाल नहीं करता है। मगर अब परिषदीय स्कूलों में पौधों की देख-रेख के लिए इनका ब्यौरा प्रेरणा एप पर अपलोड होगा। एक क्लिक पर पौधों की पूरी जानकारी विभाग को मिल जाएगी। बीएसए अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि प्रेरणा एप पर पौधों की जानकारी देने के लिए सभी स्कूलों को दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं।



-------


इस तरह होगा प्रेरणा एप पर कार्य


परिषदीय स्कूलों की सभी सुविधाओं को प्रेरणा एप पर अपलोड किया गया है। इसमें अब पौधों की संख्या और किस किस्म के पौधे हैं इसका पूरा ब्यौरा भरना होगा। पौधे कब लगाए गए, अब किस स्थिति में हैं पूरी डिटेल उनके बारे में भरनी होगी। पांच साल तक पौधों की देखभाल एप के माध्यम से होगी। यदि कोई बीईओ स्कूलों में निरीक्षण करता है और पौधे खराब अवस्था में मिले तो इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रधानाध्यापक की होगी। पूरी तरह से पौधों का पालन पोषण स्कूलों को करना होगा।


परिषदीय स्कूलों में प्रेरणा एप के माध्यम से पौधों की सुरक्षा की जाएगी। एप पर पौधों की पूरी जानकारी भरी जाएगी, इसके लिए सभी बीईओ और स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को निर्देश जारी कर दिए हैं। बीईओ निरीक्षण रिपोर्ट में पौधों की जानरकारी भी देंगे। लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी।

-बीके शर्मा, बीएसए

Primary ka master: बेसिक स्कूलों में अब प्रेरणा एप से होगी पौधों की सुरक्षा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link