Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, September 8, 2022

12 वीं पास छात्रों को मिलेगा टैबलेट-स्मार्ट फोन, फिर आवेदन होगा

 प्रयागराज : छात्र-छात्राओं को 12वीं पास करने के बाद आगे पढ़ाई के लिए फिर टैबलेट और स्मार्ट फोन दिया जाएगा। इसके लिए 12 सितंबर सोमवार से फिर आवेदन होगा। कॉलेज प्रबंधन छात्रों की सूची के आधार पर डिजि शक्ति पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करेंगे।



प्रयागराज में 52 हजार 759 छात्र-छात्राओं को टैबलेट और स्मार्ट फोन वितरित किए जा चुके हैं। अभी जिले में 10 हजार 790 टैबलेट और स्मार्ट फोन का स्टॉक उपलब्ध है। एडीएम नागरिक आपूर्ति जेपी सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में एमडी उत्तर प्रदेश डवलपमेंट सिस्टम कॉरपोरेशन लिमिटेड ने सभी जिलों में एक बार फिर आवेदन के लिए कहा है।

12 वीं पास छात्रों को मिलेगा टैबलेट-स्मार्ट फोन, फिर आवेदन होगा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link