पाटन ब्लॉक सुमेरपुर को ग्रामसभा मुबारकपुर में विद्यालय का गेट गिरने से बच्चे की मौत के मामले में प्रधान शिक्षिका के निलंबन को शिक्षकों ने गलत बताया है। सोमवार को उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ ने बीएसए को ज्ञापन दिया। इसमें शिक्षिका की बहाली और जांच की मांग की।
मुबारकपुर प्राथमिक विद्यालय के गेट का पिलर गिरने से 31 अगस्त को आठ साल के बच्चे की मौत हो गई थी। बीएसए ने प्रधान शिक्षिका को निलंबित कर दिया था जबकि प्रधान शिक्षिका ने 17 अगस्त को भी चहारदीवारी और जर्जर खंभों की सूचना शिक्षाधिकारी को दी थी बताया था कि गेट के पिलर का निर्माण वर्ष 2019 में ग्राम पंचायत ने कराया था।
उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बीईओ की रिपोर्ट की गलत और निलंबन को अनैतिक बताया। शिक्षक नेताओं ने शिक्षिका की तत्काल बहाली की मांग की कहा कि बीएसए ने बिना कोई जांच कमेटी के ही बीईओ की आख्या पर कार्रवाई की है। बीएसए संजय तिवारी ने तथ्यों के आधार पर की बात कही है।
.jpeg)
