Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, September 8, 2022

एक दर्जन आईपीएस अफसरों के तबादले

 राज्य सरकार ने लगभग एक दर्जन आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इनमें प्रतीक्षारत शफीक अहमद को एसपी-प्रशिक्षण, लखनऊ, राजेश कुमार श्रीवास्तव को एसपी-वीआईपी सुरक्षा मुख्यालय, लखनऊ में तैनाती दी है।



मुख्यालय से सम्बद्ध एसपी अनीस अहमद अंसारी को एसपी-मुख्यालय-लखनऊ, सुभाष चन्द्र शाक्य को एसपी विशेष अनुसंधान दल-लखनऊ, अनूप कुमार सिंह को एसपी तकनीकी सेवाएं-लखनऊ, पूजा यादव को एसपी-रेलवे-लखनऊ में तैनाती दी गई है। एसपी-मुख्यालय शैलेश कुमार यादव को एसपी-मानवाधिकार- पुलिस महानिदेशक-लखनऊ, राधेश्याम को एसपी-मुख्यालय-लखनऊ बनाया गया है।


एक दर्जन आईपीएस अफसरों के तबादले Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link