Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, September 8, 2022

निजी स्कूलों में ईडब्ल्यूएस की बची सीटें भरने का आदेश रद्द

 सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को रद्द कर दिया जिसमें निजी स्कूलों को पांच वर्षों में चरणबद्ध आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) श्रेणी की खाली बची सीट को भरने के लिए कहा गया था।



सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के निर्देश को भी खारिज कर दिया। इसमें सामान्य श्रेणी में प्रवेश लेने वाले छात्रों की संख्या पर ध्यान दिए बिना 25 ईडब्ल्यूएस छात्रों को एंट्री लेवल (प्री-स्कूल/नर्सरी/प्री-प्राइमरी/केजी और कक्षा-1) पर घोषित स्वीकृत संख्या के आधार पर भरा जाएगा। शीर्ष कोर्ट 26 मई को उच्च न्यायालय की एक खंडपीठ द्वारा पारित अंतरिम आदेश के खिलाफ दायर विशेष अनुमति याचिकाओं पर विचार कर रहा था।

निजी स्कूलों में ईडब्ल्यूएस की बची सीटें भरने का आदेश रद्द Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link