Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, September 9, 2022

यूनेस्को को माने तो कोरोना के चलते 82 करोड़ बच्चों की पढ़ाई हुई प्रभावित

 न्यूयॉर्क : दुनिया तेजी से प्रगति कर रही है लेकिन अभी भी पूरे विश्व में 77.1 करोड़ लोग निरक्षर हैं। यूनेस्को के अनुसार 77.1 करोड़ लोगों में से अधिकतर महिलाएं हैं जिन्हें न तो लिखने आता है और न ही पढ़ने।



कोरोना महामारी के कारण शिक्षण व्यवस्था को गहरी चोट पहुंची है। महामारी के कारण 2.4 करोड़ बच्चों की शिक्षा बीच में ही छूट गई है। इसमें से 1.1 करोड़ लड़किया हैं। यूनेस्को 1967 से अंतरराष्ट्रीय साक्षता दिवस मना रहा है। हालांकि 55 साल के इस सफर में दुनिया की साक्षरता दर 67 फीसदी से बढ़कर 86 हो गई है।



26.2 करोड़ बच्चों का छूटा स्कूल यूनेस्को सांख्यिकी संस्थान (यूआईएस) के अनुसार कोरोना महामारी के कारण दुनियाभर में 82.6 करोड़ बच्चों की पढ़ाई मोबाइल और कंप्यूटर न होने के कारण प्रभावित हुई है।


यूनेस्को को माने तो कोरोना के चलते 82 करोड़ बच्चों की पढ़ाई हुई प्रभावित Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link