Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, September 9, 2022

प्रधान व प्रधानाचार्य के आपसी विवाद के कारण एक सप्ताह से नहीं बन रहा मिड-डे मील


रुदौली (अयोध्या) । पूर्व माध्यमिक विद्यालय ऐहार के छात्रों को दो सप्ताह से मध्यान भोजन नहीं मिल रहा है। मिड डे मील न बनने का कारण प्रधान व प्रधानाचार्य का आपसी विवाद बताया जा रहा है। इसकी पोल गुरुवार को एसडीएम स्वप्निल यादव के निरीक्षण में खुली।


विद्यालय में 237 बच्चे पंजीकृत हैं। विद्यालय में तीन सहायक अध्यापक व अनुदेशकों की तैनाती है। दो सप्ताह से दोपहर में बच्चों को भोजन नहीं दिया जा रहा है।


उपजिलाधिकारी ने प्रधानाध्यापक व प्रधान से बैठकर बात की व मिड-डे मील प्रतिदिन बनवाने का आदेश दिया। एसडीएम स्वप्निल यादव ने बताया कि बीइओ पर्यवेक्षण सही से नहीं करते हैं, उनको नोटिस जारीकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। रिपोर्ट डीएम की प्रेषित की गई है। संवाद

प्रधान व प्रधानाचार्य के आपसी विवाद के कारण एक सप्ताह से नहीं बन रहा मिड-डे मील Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link