Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, September 9, 2022

सेवानिवृत्त शिक्षक का एक लाख रुपये से भरा बैग चोरी

 बीघापुर बैंक से रुपये निकालकर पर जा रहे सेवानिवृत्त शिक्षक का  बैग चोरी हो गया उसमें एक लाख रुपये थे। पीड़ित की तहरीर पर  पुलिस ने जांच शुरू की है।



रैथाना निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक वासुदेव अवस्थी ने बुधवार को बीमापुर स्थित पंजाब नेशनल  बैंक व आर्यावर्त ग्रामीण बैंक से एक लाख रुपये निकाले थे। रुपये निकालने के बाद बैंक के पास होटल पर रुके और  वह हैंडपंप से पानी पीने लगे।  इसी दौरान चोरों ने उनकी साइकिल पर टंगा बैग पर कर दिया बैग गायब देखकर वह सन्न रह गए। और उन्होंने पुलिस को  तहरीर देकर बताया कि इलाज के लिए रुपये निकाले थे। उधार भी चुकाना था। उन्होंने आशंका जताई कि चोर बैंक के अंदर से ही उन पर नजर रखे थे। बीघापुर कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार मिश्र ने बताया  की बैंक और होटल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है।

सेवानिवृत्त शिक्षक का एक लाख रुपये से भरा बैग चोरी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link