Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, September 4, 2022

शिक्षक ने छात्र को पीटा,नाराज छात्रों ने स्कूल के गेट पर हंगामा

 मोरना भोकरहेड़ी इंटर कॉलेज में शिक्षक ने कक्षा आठ के छात्र की पिटाई कर दी। परिजनों ने छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया। नाराज छात्रों ने स्कूल के गेट पर हंगामा किया। पुलिस ने छात्रों को समझा बुझाकर शांत किया।



इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को आठवीं कक्षा के छात्र सुहैल की शिक्षक ने पिटाई कर दी, जिस पर उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन छात्र को लेकर भोपा सीएचसी पहुंचे छात्र को गंभीर हालत के चलते उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। परिजनों ने आरोपी अध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।


नाराज छात्रों ने स्कूल के गेट पर हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छात्रों को समझाया।


प्रधानाचार्य कैप्टन प्रवीण चौधरी ने बताया कि वह बृहस्पतिवार को तहसील स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए नंगला मंदौड़ गए हुए थे। मोबाइल पर प्रकरण की जानकारी मिली है। छात्र कक्षा में डेस्क की कर आवाज कर रहा था। कक्षा में पढ़ा रहे अध्यापक ने छात्र को शरारत करने से रोका, इसके बाद पिटाई का मामला सामने आया है। वह मामले का पता करा रहे हैं। भोपा प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. मुकीम अहमद खान ने बताया कि छात्र को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है।

शिक्षक ने छात्र को पीटा,नाराज छात्रों ने स्कूल के गेट पर हंगामा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link