Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, September 4, 2022

बच्चे पर गिरा स्कूल का गेट, मौत, भाई घायल

 मुबारकपुर गांव के प्राथमिक स्कूल की घटना, परिजनों ने गेट पर शव रखकर किया हंगामा

पाटन। सुमेरपुर ब्लॉक के मुबारकपुर गांव स्थित प्राथमिक स्कूल के खुले गेट पर झूला झूल रहे बच्चों पर गेट और खंभा गिर गया। हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई। जबकि बड़े भाई की हालत गंभीर है। परिजनों ने नेट पर शव रखकर हंगामा किया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। मृतक पास के गांव स्थित कान्वेंट स्कूल में कक्षा दो का छात्र था।



मुबारकपुर गांव स्थित प्राथमिक स्कूल के बाहर बुधवार को गणेश पूजन का पांडाल लगाया गया था गांव के कई बच्चे नहीं खेल रहे थे। खेल-खेल में सियाराम कोरी का बेटा यश (8) व बड़ा भाई अंश (12) स्कूल के खुले गेट पर चढ़कर झूलने लगे। इसी दौरान जर्जर खंभा, गेट सहित टूटकर यश और अंश पर जा गिरा हादसे में यश की घटनास्थल पर मौत हो गई। जबकि अंश पायल हो गया। पदसे के बाद परिजन शव की स्कूल के गेट पर रखकर हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तहरीर देने और सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ ने बताया कि मृतक के चाचा सुखराम ने घटना की सूचना तहरीर दी है। कोई आरोप नहीं है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

बच्चे पर गिरा स्कूल का गेट, मौत, भाई घायल Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link