Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, September 4, 2022

PRIMARY KA MASTER: अब बच्चों की बुनियादी शिक्षा परखने को 15 दिन तक चलेगा स्कूलों का निरीक्षण

 बलरामपुर। 


परिषदीय विद्यालयों में बुनियादी शिक्षा मजबूती एवं संसाधनों की उपलब्धता को लेकर महानिदेशक ने एक बार फिर स्कूलों का सघन निरीक्षण कराने का निर्देश दिया है। 15 दिनों तक लगातार शिक्षाधिकारी स्कूलों का औचक निरीक्षण कर संसाधनों की उपलब्धता के साथ शैक्षिक गुणवत्ता के संबंध में विभागीय पोर्टल पर अपडेट करेंगे। पोर्टल की रिपोर्ट से शासन स्कूलों के शैक्षिक गतिविधि की समीक्षा करेगा।



महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने बेसिक शिक्षाधिकारी को पत्र जारी कर एक से 15 सितंबर तक जिले के दूरदराज तराई पहाड़ी व थारू क्षेत्रों में स्कूलों का सघन निरीक्षण कर रिपोर्ट देने को कहा है। 15 दिन तक शिक्षाधिकारी स्कूलों में निर्धारित समयानुसार निरीक्षण कर समस्याओं से निदेशालय को अवगत कराएंगे। महानिदेशक स्कूल शिक्षा के निर्देशानुसार जिले के दूरस्थ चार विकास कार्यों का चयन कर यू डायस सहित विद्यालयों की सूची तैयार की जाएगी। बीते दिनों 15 दिवस तक अभियान के रूप में स्कूलों के निरीक्षण में 860 विद्यालयों का औचक निरीक्षण हो पाया था। खंड शिक्षाधिकारी एवं जिला समन्वयक प्रतिदिन सुबह छह बजे विभाग से चिन्हित स्कूलों की सूची लेकर निरीक्षण करते रहे हैं। निरीक्षण में अनुपस्थित पाए जाने वाले अध्यापकों के विरुद्ध कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। स्कूलों के शैक्षिक गुणवत्ता सुधारने एवं बच्चों के स्कूलों में ठहराव को लेकर निदेशालय ने निरीक्षण 15 दिन तक अभियान के रूप में चलाने का निर्देश दिया है।


महानिदेशक के निर्देश पर जिले में एक अगस्त से खंड शिक्षा अधिकारी टीम स्कूलों का औचक निरीक्षण कर रही है निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित अध्यापकों के विरुद्ध कार्रवाई के साथ बच्चों को शैक्षिक संसाधन उपलब्धता का सही आंकड़ा सामने आने का अवसर मिलेगा। विभाग का पूरा प्रयास है कि बच्चों को उत्कृष्ट शिक्षा के साथ शासन से निर्गत संसाधन समय से उपलब्ध हों, ताकि बच्चों की शिक्षा किसी भी तरह से प्रभावित न होने पाए।


कल्पना देवी, बीएसए बलरामपुर


PRIMARY KA MASTER: अब बच्चों की बुनियादी शिक्षा परखने को 15 दिन तक चलेगा स्कूलों का निरीक्षण Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link