Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, September 4, 2022

राज्यस्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे पुष्पराज

 राज्यस्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे पुष्पराज 

प्राथमिक विद्यालय छेछरिहा बुजुर्ग में प्रधानाध्यापक हैं सिंह 

पहाड़ी, चित्रकूट : पहाड़ी ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय छेछरिहा बुजुर्ग के प्रधानाध्यापक पुष्पराज सिंह को राज्यस्तरीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। उनके इस चयन से जिले में शिक्षा विभाग में खुशी की लहर है। पुष्पराज सिंह ने 16 सितंबर 2009 को बिजनौर जिले से शिक्षक पद पर सेवाकार्य शुरू किया। वर्ष 2013 में उनका चित्रकूट में स्थानांतरण हुआ । प्राथमिक विद्यालय सुखौरा में पहली पोस्टिंग हुई और इसके बाद 2015 में वहीं पर प्रधानाध्यापक पद की जिम्मेदारी मिल गई। बाद में मानिकपुर ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय हरिजनपुर में प्रधानाध्यापक बनाए गए। अपनी पठनपाठन की शैली से बच्चों में लोकप्रिय पुष्पराज 25 अगस्त 2016 को प्राथमिक विद्यालय छछेरिहा बुजुर्ग के प्रधानाध्यापक नियुक्त हुए। यहां उन्होंने अपनी कार्यशैली की छाप छोड़ दी । विद्यालय में पठनपाठन की बेहतरी और सफाई के लिए इन्हें पूर्व डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ला ने नामांकन वृद्धि करने पर प्रशस्तिपत्र दिया। 



खंड शिक्षा अधिकारी प्रकाश मिश्र से भी पुष्पराज ने प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया। पिछले साल शिक्षक दिवस के मौके पर तत्कालीन जिला बेसिक शिक्षाधिकारी राजीव रंजन मिश्र से नवाचार के संबंध में प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया। गोरखपुर में यूपी लीडर्स राज्य स्तरीय अवॉर्ड 2021 से भी नवाजे गए। अब इनको राच्य स्तरीय पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। जिले से उनका चयन होने पर सहकर्मियों और अधिकारियों ने बधाई दी है।

राज्यस्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे पुष्पराज Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link