Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, October 30, 2022

14 माह में 71 हजार को सरकारी नौकरी, यूपी सरकार ने विभागों में नियुक्तियों का लक्ष्य तय किया, जानिए कहां कितनी भर्तियां

 लखनऊ। यूपी सरकार ने दिसंबर 2023 तक सरकारी विभागों में भर्तियों का लक्ष्य तय कर दिया है। आयोगों और भर्ती बोर्डों द्वारा इस अवधि में 71623 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। सबसे अधिक 41028 भर्तियां उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा की जाएंगी। नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग ने रिक्तियों संबंधी जानकारी मुख्यमंत्री को भेज दी है।



मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी विभागों से रिक्त पदों पर भर्ती का प्रस्ताव आयोगों और चयन बोर्डों को भेजने का निर्देश दिया था। नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग ने इसके आधार पर विभागों से कहा था कि जो भी प्रस्ताव भेजे जाएं उसकी जानकारी उसे अनिवार्य रूप से दी जाएगी, जिससे यह पता चल सके कि कहां कितनी भर्तियां होने वाली हैं। विभागों ने इसकी पूरी जानकारी दे दी है। आयोग व चयन बोर्ड इन रिक्त पदों के आधार पर भर्तियों के लिए विज्ञापन निकालेंगे और चयन प्रक्रिया को पूरी करेंगे। साथ ही यह भी बताना होगा कि कितने दिनों में भर्तियां पूरी हो जाएंगी। अमूमन भर्ती परीक्षा होने के बाद भी चयन परिणाम आने में महीनों लग जाते हैं और अभ्यर्थियों को जानकारी के लिए भटकना पड़ता है।





कहां कितनी भर्तियां


लोक सेवा आयोग 4527


अधीनस्थ सेवा चयन आयोग 20060


उच्चतर शिक्षा सेवा चयन बोर्ड 958


माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड 4795


पॉवर कार्पोरेशन, विद्युत सेवा आयोग 255


पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड 41028

14 माह में 71 हजार को सरकारी नौकरी, यूपी सरकार ने विभागों में नियुक्तियों का लक्ष्य तय किया, जानिए कहां कितनी भर्तियां Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link